छठ पूजा को लेकर केजरीवाल के घर समक्ष प्रदर्शन कर रहे मनोज तिवारी को लगी चोट


नई दिल्ली, 12 अक्टूबर - दिल्ली में मुख्यमंत्री हाउस के बाहर छठ पूजा को लेकर विरोध प्रदर्शन में भाजपा सांसद मनोज तिवारी घायल हो गए। इस दौरान कई प्रदर्शनकारियों को चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि मनोज तिवारी वाटर कैनन चलने के दौरान बैरीकेडिंग से गिरने से घायल हो गए। कान और पैर में चोट आई है। मनोज तिवारी को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।