मिजोरम के मंत्री ने 15 बच्चे पैदा करने पर दिया 1 लाख का इनाम

 

नई दिल्ली  13अक्टूबर मिजोरम के खेल मंत्री रॉबर्ट रोमाविया रोयते ने 17 महिलाओं को 2.5 लाख रुपये बांटे। इन सभी महिलाओं को यह राशि अधिक बच्‍चे पैदा करने के लिए दी गई थी। पहला इनाम जिस महिला को दिया गया उसके 15 बच्‍चे थे, दूसरा इनाम पाने वाली महिला के 13 बच्‍चे थे। यह कार्यक्रम आइजोल ईस्‍ट-2 संसदीय क्षेत्र में आयोजित हुआ था। रॉबर्ट कहते हैं कि यह इनाम 'अधिक बच्‍चे पैदा करो' अभियान के तहत दिया गया है। यह अभियान यंग मिजो असोसिएशन और कई चर्च संगठन चला रहे हैं। इसका मकसद है अवैध प्रवासियो की बढ़ती तादाद का मुकाबला करने के लिए स्‍थानीय आबादी बढ़ाना। पहला इनाम पाने वाली महिला का नाम नंगुराउवी के 15 बच्‍चों में 8 बेटिया और 7 बेटे हैं। उन्‍हें 1 लाख रुपये का इनाम मिला है।