लखीमपुर खीरी कांड के विरोध में कांग्रेस विधायकों का विधानसभा के बाहर धरना प्रदर्शन


नई दिल्ली  18 अक्टूबर  सत्र से पहले लखीमपुर खीरी कांड के विरोध में कांग्रेस विधायकों ने राज्य विधानसभा के बाहर धरना दिया। इसके अलावा समाजवादी पार्टी और कांग्रेस विधायकों ने महंगाई और कानून व्यवस्था को लेकर भी प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।