जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर यातायात फिर हुआ शुरू

जालंधर, 18 अक्तूबर - जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर आज पुलिस कर्मचारी द्वारा कार चढ़ाकर कुचली दो लड़कियों में से एक लड़की के मारे जाने के बाद परिजनों सहित इलाका निवासियों द्वारा हाईवे पर धरना लगा दिया गया था और हाईवे पर यातायात ठप्प कर दिया गया था। ताज़ा जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों के बीच सहमति बनने पर जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर यातायात फिर शुरू कर दिया गया है।