बारिश के कारण रोहतक में धान की फसल हुई बर्बाद

रोहतक, 18 अक्टूबर - बारिश के कारण हरियाणा के रोहतक में खेत में धान की फसल बर्बाद हो गई। एक किसान ने बताया, "यहां कल बारिश और आंधी आई, उसके बाद आप खुद देखिए धान की फसल का क्या हाल हो गया है। सारी फसल बिछ गई है, सब कुछ बर्बाद हो गया है। खेत से सिर्फ़ 25% फसल ही निकल पाएगी। मेहनत से की गई पूरी खेती बर्बाद हो गई।"