क्रूज ड्रग्स केस : जेल में बंद आर्यन खान कुछ देर में जेल से होंगे रिहा


मुंबई, 30 अक्टूबर - मुंबई क्रूज केस में जेल में बंद आर्यन खान कुछ देर में मुंबई की आर्थर रोड जेल से रिहा होंगे। जेल में कागजी कार्रवाई पूरी हो गई है। बॉम्‍बे हाईकोर्ट ने गुरुवार को ही आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को जमानत दे दी थी। शुक्रवार को आर्यन खान के रिलीज के ऑर्डर शाम 5:35 तक जेल नहीं पहुंच सके थे। ऐसे में वे कल रिहा नहीं हो पाए थे।