बिहार: वीआईपी पार्टी के विधायक मुसाफिर पासवान का निधन

पटना, 25 नवम्बर - बिहार की बोचहां विधानसभा सीट से वीआईपी पार्टी के विधायक रहे मुसाफिर पासवान का निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में आखिरी सांस ली। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पार्टी अध्यक्ष मुकेश सहनी ने इसकी जानकारी दी। सहनी ने विधायक के निधन को बिहार के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है।