भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने किया संन्यास का एलान


नई दिल्ली, 19 जनवरी - भारत की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने संन्यास की घोषणा कर दी है। ऑस्ट्रेलियन ओपन खेलने पहुंचीं सानिया ने कहा है कि 2022 उनका आखिरी सीजन होगा। यानी इस साल वह आखिरी बार कोर्ट पर दिखेंगी। आज उन्हें महिला डबल्स के पहले राउंड के मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।