IPL Auction 2022 : ईशान किशन के लिए लगी 15.25 की बोली


नई दिल्ली, 12 फरवरी ईशान किशन को मुंबई इंडियंस ने नीलामी से पहले रिलीज कर दिया था लेकिन टीम उसे छोड़ना नहीं चाहती थी। इसका पूरा सबूत आईपीएल की नीलामी के दौरान दिखाई दिया। टीम ने झारखंड के इस विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए 15.25 करोड़ रुपये की रकम खर्च की। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था। लेकिन बहुत जल्द ही उनकी कीमत बढ़ने लगी। ईशान की कीमत जल्द ही 5 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच लगातार जंग चलती रही। आखिर में सनराइजर्स भी कूद गया लेकिन नीता और आकाश अंबानी हार नहीं मानना चाहते थे।