चंद्रयान-2 ने पूरे चंद्रमा पर खोजी ऑर्गन-40 गैस


बेंगलुरु, 09 मार्च - भारत के चंद्रयान- 2 मिशन के ऑर्बिटर ने नया खुलासा किया है कि चंद्रमा के सबसे बाहरी आवरण (एक्सोस्फीयर) में ऑर्गन-40 गैस फैली हुई है। इस खुलासे से चंद्रमा की सतह के बारे नई जानकारियां हासिल हो सकेंगी और अध्ययन में मदद मिलेगी। इसरो ने मंगलवार को बताया कि वैसे तो चंद्रमा पर इस गैस की मौजूदगी पहले भी मिली थी, लेकिन ताजा खोज में इसके उन क्षेत्रों में होने का पता चला जिसका अनुमान वैज्ञानिकों को पहले नहीं था।