अमरनाथ यात्रा 30 जून से 11 अगस्त तक चलेगी


नई दिल्ली, 15 अप्रैल -  श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के CEO ने कहाकि इस साल की अमरनाथ यात्रा 30 जून से 11 अगस्त तक चलेगी। इसकी जानकारी शुक्रवार कोअमरनाथ श्राइन बोर्ड के सीईओ ने नितिश्वर कुमार ने दी। नितिश्वर कुमार ने बताया कि श्रद्धालु बैंक, वेबसाइट, एप्लीकेशन या अमरनाथ पहुंचकर यात्रा का रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यात्रियों के लिए हेलीकॉप्टर की सेवा बालटाल और नुनवान पर होगी। इस बार करीब 8 लाख लोगों के आने की उम्मीद हैं। उन्होंने आगे बताया कि इस बार हम श्रद्धालुओं को RFID टैग देंगे जिससे यात्रा के दौरान उनको ट्रैक कर सकें और यात्री भी अगला पड़ाव, आराम करने की जगह, मौसम की जानकारी आदि पता कर सकेंगे। हमने यात्रियों का बीमा कवर भी 3 लाख से 5 लाख रुपए किया है।