आगरा सेंट्रल जेल में बंद 12 कैदियों ने पास की उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षा  

आगरा, 22 जून - उत्तर प्रदेश के आगरा की सेंट्रल जेल में बंद 12 कैदियों ने उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षा पास की। आगरा सेंट्रल जेल के सीनियर सुपरिंटेंडेंट वीके सिंह ने कहा कि, "केंद्रीय कारागार आगरा में करीब 12 ऐसे बंदी हैं जिन्होंने 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं दी और सभी बंदी पास हुए हैं। कुछ पढ़ें लिखे बंदी भी हैं जो दूसरे बंदियों को पढ़ाते हैं। कारागार प्रशासन भी उन्हें सभी किताबें उपलब्ध कराता है।"