पालघर में भूस्खलन, कई लोगों के फंसे होने की खबर


महाराष्ट्र, 13 जुलाई - महाराष्ट्र के पालघर के वसई इलाके में भूस्खलन की घटना सामने आई है। घरों के क्षतिग्रस्त होने के साथ ही कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। अब तक दो लोगों को बचाया गया। पालघर कलेक्टर ने इसकी जानकारी दी है।