पनबस/पीआरटीसी जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर कच्चे कर्मचारियों ने किया जाम


जालंधर, 1 अक्टूबर - (रंजीत सिंह सोढ़ी) - पनबस/पीआरटीसी आउटसोर्स भर्ती के विरोध में कच्चे कर्मचारियों ने जालंधर-फगवाड़ा हाईवे जाम कर दिया है। जिससे यहां लंबा जाम लग गया और राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।