मुंबई एयरपोर्ट पर जब्त हुआ 32 करोड़ रुपये का सोना, 7 यात्री गिरफ्तार

मुंबई, 13 नवंबर- मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न अभियानों में 32 करोड़ रुपये मूल्य का 61 किलोग्राम सोना जब्त किया है। अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार को सोना जब्त किए जाने के बाद दो महिलाओं सहित कम से कम सात यात्रियों को गिरफ्तार किया गया।