मॉस्को से गोवा जा रही फ्लाइट में बम की खबर से मचा हड़कंप 

सूरत, 10 जनवरी- मॉस्को से गोवा आ रही एक फ्लाइट में बम की खबर से लोगों में अफरातफरी मच गई, जिसके चलते फ्लाइट को रात में गुजरात के जामनगर में इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। जामनगर के कलेक्टर ने कहा कि हमें मॉस्को-गोवा फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली, जिसकी सूचना जामनगर को दी गई।  फ्लाइट में 236 यात्री और 8 क्रू मेंबर हैं। सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और वे एयरपोर्ट पर हैं। बम का पता लगाने और निपटाने का काम चल रहा है।