हम 6 महीने में यमुना में बड़ा बदलाव करके दिखाएंगे - वी.के. सक्सेना

नई दिल्ली, 16 फरवरी - दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने कहा कि हम 6 महीने में यमुना में बड़ा बदलाव करके दिखाएंगे। यहां से अभियान की शुरुआत की गई है। मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता (CM इस कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले रहे हैं)। मेरा काम दिल्ली के लोगों को अच्छी हवा, वातावरण और स्वच्छ यमुना देना है।