नौसेना का हेलीकॉप्टार दुर्घटना का शिकार, क्रू के 3 सदस्य किए गए रेस्क्यू 


मुंबई, 08 मार्च - भारतीय नौसेना के हेलीकॉप्टर ने मुंबई तट से दूर अरब सागर में पानी पर इमरजेंसी लैंडिंग की है। राहत की बात है कि क्रू के सदस्यों को बचा लिया गया है। भारतीय नौसेना के मुताबिक, भारतीय नौसेना एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) ने मुंबई से नियमित उड़ान भरी थी। इस दौरान यह तट के पास एक दुर्घटना का शिकार हो गया। इस वजही से इसे पानी पर आपात स्थिति में लैंड करना पड़ा। तत्काल खोज और बचाव अभियान की वजह से नौसेना के गश्ती जहाज ने चालक दल के तीन सदस्यों की सुरक्षित बचा लिया। घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।