जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में गिरजाघर में गोलीबारी, 7 लोगों की मौत


हैम्बर्ग, 10 मार्च - जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में एक गिरजाघर में गोलीबारी की घटना हुई है। सूत्रों के मुताबिक, इस हमले में 7 लोग मारे गए हैं जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने आशंका जताई गई है। हैम्बर्ग पुलिस ने एक ट्वीट में कहा कि अलस्टरडॉर्फ इलाके में स्थित यहोवा विटनेस चर्च में गोलीबारी की यह घटना हुई। मौके पर बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। हैम्बर्ग पुलिस ने ट्वीट किया कि हम फिलहाल हमले के कारणों की जांच कर रहे हैं।