मध्य प्रदेश: बोरवेल में गिरा बच्चा 

भोपाल, 14 मार्च (भाषा) मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सात साल का एक बच्चा बोरवेल में गिर गया। बच्चे को बचाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि बालक लोकेश अहिरवार जिले की लोटेरी तहसील के खेरखेड़ी पथर गांव में सुबह करीब 11 बजे खेल रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया और वह बोरवेल में गिर गया। बच्चे को बचाने की कोशिश की जा रही है।