दिल्ली में तेज भूकंप के झटके, NCR मे भी डोली धरती, दहशत में लोग


नई दिल्ली, 21 मार्च - राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में तेज भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। दिल्ली से सटे एनसीआर में भी झटके महसूस किए गए हैं। लोग दहशत में घरों से बाहर आ गए हैं। जानकारी के अनुसार उत्तराखंड और पंजाब में भी झटके महसूस किए गए हैं।राजधानी दिल्ली और एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। शुरुआती जानकारी में दिल्ली में भूकंप की तीव्रता 6.6 रही और इसका केंद्र हिंदूकुश पर्वरत श्रंख्ला में था। दिल्ली में करीब 3 मिनट तक धरती डोलती रही, जिससे लोग दहशत में आ गए। भूकंप के झटके तुर्कमेनिस्तान, भारत, कजाकिस्तान, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान, उजबेकिस्तान, चीन, अफगानिस्तान और किर्गिस्तान तक महसूस किए गए।