भारत PM मोदी के नेतृत्व में विश्व का मार्गदर्शन कर रहा है - सीएम योगी 

लखनऊ, 10 अप्रैल - उत्तर प्रदेश CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैंने पिछले 25-30 साल में कभी नहीं देखा कि अक्टूबर में बाढ़ आई हो लेकिन इस बार अक्टूबर में प्रदेश के कई जनपद बाढ़ से प्रभावित थे। देश के तमाम राज्यों में मार्च के अंत में बारिश हो रही है जिससे फसल को नुकसान पहुंचा है। कहीं न कहीं ये जलवायु परिवर्तन की तरफ हमारा ध्यान केंद्रित करता है। हमें इससे बचने के लिए रास्ता निकालना होगा, इस क्षेत्र में भारत PM मोदी के नेतृत्व में विश्व का मार्गदर्शन कर रहा है।