हमें जैसे ही घटना की कॉल आई हम तुरंत यहां पहुंचे - दिग्विजय सिंह गढ़वी

गुजरात, 20 अप्रैल - अरावली में एक पटाखा कंपनी में आग लगने के मामले में अग्निशमन अधिकारी दिग्विजय सिंह गढ़वी ने कहा कि हमें जैसे ही घटना की कॉल आई हम तुरंत यहां पहुंचे। अभी हम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। घायल लोगों की अभी जानकारी नहीं है।