उत्तर प्रदेश के 37 जिलों में निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू

लखनऊ, 4 मई - उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है। राज्य के कुल 9 मंडलों के 37 जिलों में मतदान हो रहा है। इसमें सहारनपुर मंडल के शामली मुजफ्फरनगर और सहारनपुर, झांसी मंडल में झांसी जालौन और ललितपुर, आगरा मंडल में फिरोजाबाद आगरा मथुरा और मैनपुरी, मुरादाबाद मंडल में मुरादाबाद अमरोहा बिजनौर रामपुर और संभल शामिल है।