इटली में खराब मौसम से अब तक 8 की मौत, कई अब भी लापता

वीनस (हरदीप सिंह कंग) - पिछले कई दिनों से इटली में कई जगहों पर खराब मौसम ने लोगों के जीवन को प्रभावित किया है। इस मूसलाधार बारिश का सीधा असर अलग-अलग जगहों पर देखने को मिल रहा है, जहां इसने बाढ़ का रूप ले लिया है। खराब मौसम की वजह से अब तक 8 लोगों की जान जा चुकी है और कई अब भी लापता हैं। बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सरकार लगी हुई है। कई इलाकों में पानी भर चूका है। जिससे आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अब तक करीब 5000 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा चुका है।