वीडियो में एक व्यक्ति महिला के साथ अभद्रता करता नजर आ रहा है - रितेश त्रिपाठी

गाज़ियाबाद, 2 जून - मोदीनगर के ACP रितेश त्रिपाठी ने कहा कि आज हमने ट्वीट किए गए एक वीडियो पर संज्ञान लिया, इस वीडियो में एक व्यक्ति महिला के साथ अभद्रता करता और बलकटी लिए नजर आ रहा है। महिला का ससुराल पक्ष लगातार ही उससे दहेज की मांग कर रहा था। आज जब वह अपने मायके से वापस ससुराल गई तो उसपर हमला किया गया। अभियोग पंजीकृत किया गया है। महिला का ससुर पहले से ही गिरफ्तार है, अन्य अभियुक्तों की भी जल्द गिरफ्तारी होगी।