ट्विटर के पूर्व सीईओ का दावा, भारत सरकार ने ट्विटर को बंद करने की दी थी धमकी 

नई दिल्ली, 13 जून- ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि किसान आंदोलन के दौरान भारत सरकार ने ट्विटर को भारत में बंद करने की धमकी दी थी। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने हमारे कर्मचारियों पर छापा मारने की धमकी दी थी। हालांकि, भारत सरकार ने इन सभी आरोपों का खंडन किया है। पूर्व आई.टी. मंत्री आर.एस. प्रसाद ने इस सम्बन्धी बात करते हुए ने कहा कि उस समय ट्विटर भारतीय कानूनों का पालन नहीं करता था। उन्होंने कहा कि भारत में सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सम्मान किया जाता है लेकिन उन्हें देश के कानून का पालन करना होगा। इलेक्ट्रॉनिक्स और तकनीकी केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि ट्विटर भारत और विदेशों में अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल कर रहा था।