कई राज्यों में भारी बारिश, हिमाचल के लिए IMD का अलर्ट


नई दिल्ली, 1 जुलाई  - भारत के कई राज्यों में कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। जिससे कई जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति आज गई है। गुजरात के जूनागढ़ में भारी बारिश के कारण एनडीआरएफ को तैनात किया गया है। आज वहां की स्थिति पर सीएम समीक्षा करेंगे। इसके अलावा राजस्थान, दिल्ली, यूपी, बिहार के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। मैदानी इलाकों में तो जन-जीवन थोड़ा-बहुत परेशान हुआ है, लेकिन पहाड़ी राज्यों में बारिश आफत बनकर बरस रही है।
आईएडी ने आज हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी है। साथ ही उत्तराखंड में भी बारिश के आसार है। पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश भूस्खलन तेज हो गया है। कई सड़कें बंद हो गई है। इससे पहाड़ों पर घूमने आए हजारों लोग फंसे हैं। बारिश ने नदियों के जलस्तर को भी बढ़ा दिया है। इससे कई जगह बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। इधर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में आगे भी बारिश की आशंका जताई है।