उद्धव ठाकरे ने देवेन्द्र फड़णवीस को नागपुर के लिए कलंक बताया, कहा- उनकी हालत असहनीय और अवर्णनीय

मुंबई, 10 जुलाई - महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने आज कहा कि देवेन्द्र फड़नवीस की स्थिति इतनी अजीब हो गई है कि यह असहनीय और अवर्णनीय है। एक बार उन्होंने कहा था, 'मैं फिर आऊंगा'। लेकिन, वह अपने साथ दो और लोगों को लेकर आये। वे दो लोग कौन हैं? देवेन्द्र फड़णवीस नागपुर के लिए कलंक हैं। अब वे कह रहे हैं, उद्धव ठाकरे ने हमें छुरा घोंपा।' सबसे पहले किसने उद्धव ठाकरे की पीठ में छुरा घोंपा? वे 2014 से 2019 तक सत्ता में थे। 2014 में शिवसेना ने गठबंधन नहीं तोड़ा। मैं तब कांग्रेस में नहीं गया था। मैं वही था और मैं वही हूं।