यूपी: छत गिरने से चार की मौत


बुलंदशहर:, 19 जुलाई -बुलंदशहर के मवई गांव में छत गिरने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मृत्यु हो गई। ADM विवेक कुमार मिश्रा ने बताया, 'मवई गांव में एक निर्माणाधीन छत गिरने से दबकर 4 लोगों की मृत्यु हो गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मरने वालों में एक पति-पत्नी सहित उनके 2 बेटे शामिल हैं।'