Himachal Pradesh: शिमला में बड़ा हादसा, लैंडस्लाइड के बाद शिव मंदिर के नीचे दबे 30 लोग

सोलन, 14 अगस्त - हिमाचल प्रदेश के शिमला के समरहिल में लैंडस्लाइड हुआ है। इसकी चपेट में शिव मंदिर आ गया है। खबरों के मुताबिक, मलबे में 20 लोगों के दबने की आशंका है। राहत और बचाव कार्य जारी है। लोग मंदिर में पूजा के लिए गए थे।
SP शिमला संजीव कुमार गांधी ने कहा कि भूस्खलन में एक मंदिर ढह गया। इससे आसपास की इमारतों को भी खतरा है। कई लोग फंसे हुए हैं।