चंद्रमा मिशन में भारत को मिली एक और कामयाबी, लैंडर मॉड्यूल की हुई डीबूस्टिंग

नई दिल्ली, 18 अगस्त - चंद्रयान 3 मिशन में भारत को एक और कामयाबी मिली है। चंद्रयान 3 मिशन के प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग होने के बाद लैंडर खुद ही आगे की दूरी तय कर रहा है। शुक्रवार (18 अगस्त) को लैंडर मॉड्यूल डीबूस्टिंग (धीमा करने की प्रक्रिया) से गुजरते हुए चंद्रमा की थोड़ी निचली कक्षा में उतर गया।