साउथ बंगाल में काफी दिन से 44-45 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान- IMD 

नई दिल्ली, 29 अप्रैल - IMD वैज्ञानिक सोमा सेन ने कहा, "हीट वेव की स्थिति की बात करें तो सबसे ज्यादा तापमान बंगाल में चल रहा है। साउथ बंगाल में काफी दिन से 44-45 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान चल रहा है। इसके मद्देनजर हमने वहां रेड अलर्ट जारी किया है। बिहार और ओडिशा में भी रेड अलर्ट जारी है और यह 3 दिन तक जारी रहेगा। झारखंड में येलो अलर्ट जारी किया गया है।