आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री भगवंत मान, भारत टेक्स 2026 में करेंगे पंजाब का प्रतिनिधित्व
चंडीगढ़, 14 जुलाई - पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे। वह भारत टेक्स 2026 में पंजाब का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा भी उनके साथ मौजूद रहेंगे।
मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब स्टेट पवेलियन का उद्घाटन करेंगे और "पंजाब के टेक्सटाइल भविष्य की नई कल्पना: पारंपरिक ताकत से तकनीकी नेतृत्व तक" विषय पर आयोजित पंजाब नॉलेज सेशन को संबोधित करेंगे।
इसके अलावा मुख्यमंत्री निवेशकों और टेक्सटाइल उद्योग के प्रतिनिधियों को पंजाब में निवेश की संभावनाओं से अवगत कराएंगे। वह टेक्सटाइल क्षेत्र में निवेश, रोजगार और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए पंजाब सरकार की नई औद्योगिक नीति और विजन भी प्रस्तुत करेंगे।
#आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री भगवंत मान
# भारत टेक्स 2026 में करेंगे पंजाब का प्रतिनिधित्व

