अयोध्या राम मंदिर दान फंड मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
नई दिल्ली, 13 जुलाई - सुप्रीम कोर्ट आज अयोध्या राम मंदिर के लिए मिले दान फंड के कथित दुरुपयोग और चोरी से जुड़े मामलों पर दायर याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। याचिकाओं में मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच की मांग की गई है।
याचिकाकर्ताओं ने अदालत से अनुरोध किया है कि जांच राज्य एजेंसियों के बजाय अदालत की निगरानी में सीबीआई जैसी स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए।
इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया था। दान फंड के कथित दुरुपयोग के आरोपों के बाद कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और मामले की जांच जारी है।
#अयोध्या राम मंदिर दान फंड मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

