बैंकॉक के एक पब में भीषण आग, 27 लोगों की मौत

बैंकॉक, 13 जुलाई - थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में रविवार तड़के एक पब में भीषण आग लगने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, दमकल कर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

बचाव दल के मुताबिक, आग देर रात लगी थी। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में उत्तरी बैंकॉक स्थित पब के मुख्य प्रवेश द्वार से ऊंची-ऊंची आग की लपटें उठती दिखाई दीं।

थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चारनवीरकुल ने घटनास्थल पर पत्रकारों से बातचीत में हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि 27 लोगों की मौत हुई है और कई घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

 
#बैंकॉक के एक पब में भीषण आग
# 27 लोगों की मौत