मुंबई के अंधेरी इलाके में एक बिल्डिंग में लगी आग, 33 लोगों को बचाया गया
मुंबई, 9 सितम्बर - मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित एक बिल्डिंग में आग लग गई है। दमकलकर्मियों ने 33 लोगों को सुरक्षित बचाया है। किसी के घायल होने की सूचना नहीं। यह जानकारी मुंबई अग्निशमन विभाग ने दी है।