मुंबई: खेतवाड़ी में महाराष्ट्र की सबसे बड़ी 45 फुट की बनाई गई गणेश प्रतिमा
मुंबई, 19 सितंबर - खेतवाड़ी में महाराष्ट्र की सबसे बड़ी 45 फुट की गणेश प्रतिमा बनाई गई। खेतवाड़ी सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल अध्यक्ष हेमंत दिक्षित ने बताया, "यहां 45 फुट की प्रतिमा बनाई है। हर साल हम प्रतिमा की ऊंचाई बढ़ाते हैं। हमने महाराष्ट्र में सबसे ऊंची प्रतिमा बनाई है।"