इस साल भौतिक इन्फ्रास्ट्रक्चर में किया जा रहा 10 लाख करोड़ का निवेश - प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली, 26 सितम्बर - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "इस साल भौतिक इन्फ्रास्ट्रक्चर में 10 लाख करोड़ का निवेश किया जा रहा है। इस तरह का निवेश साल-दर-साल बढ़ता जा रहा है। आप जैसे युवाओं के लिए यह अवसरों का दौर है। 2020 के बाथ करीब 5 करोड़ साथी EPFO से जुड़े हैं। इसमें करीब 3.5 करोड़ लोग ऐसे हैं जो पहली बार EPFO के दायरे में आए हैं। उन्हें पहली फॉर्मल जॉब मिली है।" PM मोदी ने कहा, "G-20 खत्म हुआ तो सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस की राजकीय यात्रा शुरू हुई। सऊदी अरब भारत में 100 बिलियन डॉलर निवेश करने जा रहा है। भारत के प्रधानमंत्री के रूप में बीते 30 दिन में मेरी दुनिया के 85 नेताओं से बैठक हुई है। जब भारत के रिश्ते दूसरे देशों से अच्छे होते हैं और नए रिश्ते जुड़ते हैं तो भारत के लिए भी नई ज़िम्मेदारी, साथी मिलता है और इस सबका फायदा मेरे युवाओं को होता है।"