सिक्किम में आई बाढ़ के मलबे से अब तक 9 सैनिकों सहित 32 शव बरामद

गंगटोक, 8 अक्तूबर - सिक्किम में अचानक आई बाढ़ के कारण आए कीचड़, मलबे से अब तक 9 सैनिकों सहित 32 शव बरामद किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि अभी भी लापता 100 से अधिक लोगों की तलाश जारी है।