उत्तरी सिक्किम क्षेत्रों में फंसे 1700 पर्यटकों को सहायता प्रदान कर रहे त्रिशक्ति कोर के सैनिक 

गंगटोक, 9 अक्टूबर - त्रिशक्ति कोर के जवान उत्तरी सिक्किम के लाचेन, लाचुंग, थांगु और चुंगथांग क्षेत्रों में फंसे 1700 पर्यटकों को सहायता प्रदान कर रहे हैं। भोजन, चिकित्सा सहायता और संचार सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। खराब मौसम के कारण भारतीय सेना पर्यटकों को वहां से निकाले जाने तक सुरक्षित रखने की पूरी कोशिश कर रही है।