दशहरा के अवसर पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा का बयान 

अगरतला, 24 अक्टूबर - दशहरा के अवसर पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा, "मैं त्रिपुरा के लोगों, पुलिस विभाग, नगर निगम और नगर पंचायत को धन्यवाद देना चाहता हूं क्योंकि उन्होंने आयोजन के लिए काफी मेहनत की है। खासकर अगरतला में जहां बहुत अच्छा बंदोबस्त किया गया है। सब लोग खुशी और शांति  के साथ रहें। साथ ही सभी लोग एक त्रिपुरा-श्रेष्ठ त्रिपुरा, एक भारत-श्रेष्ठ भारत बनाने की ओर आगे बढ़ें।"

#दशहरा के अवसर पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा का बयान