यमुनानगर - पश्चिमी यमुना नहर के बीचों-बीच आर्मी का पैराशूट गिरने से मचा हड़कंप



यमुनानगर , 31अक्टूबर - हरियाणा के यमुनानगर स्थित पुराना हमीदा हेड पर पश्चिमी यमुना नहर के बीचों-बीच आर्मी का पैराशूट गिरने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना तुरंत हमीदा पुलिस चौकी को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और पैराशूट को बाहर निकलवाया। डीएसपी  अभिलक्ष जोशी ने बताया कि देर शाम हमीदा पुलिस चौकी को यमुना के बीचों-बीच एक पैराशूट गिरने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके चलते पुलिस विभाग अलर्ट हुआ। भारी संख्या में पुलिस फोर्स यमुना किनारे पहुंची। लोगों की सहायता से यमुना के बीच गिरा पैराशूट बाहर निकलवाया गया।