राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मिले नवजोत सिंह सिद्धू 'आप' पर किया हमला 

चंडीगढ़, 6 नवंबर (दविंदर सिंह)- केजरीवाल से बेहतर कोई झूठ नहीं बोल सकता और लोगों को बेवकूफ बनाने में 'आप' वाले सबसे आगे है। ये शब्द नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान व्यक्त किया।