भारत ने गाजा में तत्काल युद्धविराम की मांग वाले प्रस्ताव के पक्ष में किया मतदान 

न्यूयॉर्क, 13 दिसंबर- भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा से गाजा में तत्काल युद्धविराम की मांग करने वाले प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि इस प्रतिष्ठित संस्था द्वारा चर्चा के तहत स्थिति के कई पहलू हैं। इज़राइल में 7 अक्टूबर को हुए आतंकवादी हमले और उस समय बंधक बनाए गए लोगों के बारे में चिंताएं, एक बड़ा मानवीय संकट और नागरिक हताहत, विशेषकर महिलाएं और बच्चे हैं।