भारतीय महिला में मिला कोरोना का नया रूप JN.1

नई दिल्ली, 16 दिसंबर - भारत में कोरोना वायरस का एक और नया रूप आ गया है। केरल में कोविड-19 के सबवेरिएंट जेएन.1 का पहला मामला सामने आया है। इस बात की जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी है। जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से नियमित तौर पर राज्यों की सभी स्वास्थ्य सुविधाओं में मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय राज्य स्वास्थ्य अधिकारियों के संपर्क में है और स्थिति पर नज़र रख रहा है।