हम भारत से रूस में होने वाले निर्यात को भी बढ़ते हुए देखना चाहते हैं- एस. जयशंकर 

नई दिल्ली, 26 दिसम्बर - मॉस्को में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि रूस के साथ हमारे आर्थिक संबंध बढ़े हैं। हम भारत से रूस में होने वाले निर्यात को भी बढ़ते हुए देखना चाहते हैं। यह ज़िम्मेदारी बहुत हद तक आप सब की है। रूस में बहुत से लोग भारत में होने वाले विकास और बदलाव से परिचित नहीं है, मैं आप लोगों से अपील करूंगा कि आप उन्हें भारत के बारे में जागरूक करें।