कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हिमंत बिस्वा सरमा का बयान 

गुवाहाटी, 18 जनवरी - कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "हमने कहा है कि शहरों के अंदर से नहीं जाना है। जो भी वैकल्पिक रास्ता मांगा जाएगा उसकी अनुमति दे दी जाएगी लेकिन अगर शहर के अंदर से जाने की जिद्द की जाएगी तो हम पुलिस की व्यवस्था नहीं करेंगे।"