असम से भी कम आबादी वाले इस दुनिया में 100 देश हैं- अमित शाह

गुवाहाटी, 20 जनवरी - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुस्तक विमोचन समारोह में कहा, "... कई बार भाषा को विवाद का मुद्दा समझा जाता है। मैं मानता हूं कि एक देश के अंदर अनेक भाषा होना कमजोरी नहीं हो सकती है बल्कि ताकत है, इसे ताकत मानकर आगे बढ़ना चाहिए... असम से भी कम आबादी वाले इस दुनिया में 100 देश हैं। उन देशों की भाषा हो सकती है तो असम की भाषा क्यों नहीं हो सकती।"