राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का बयान 

गुवाहाटी, 22 जनवरी - राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "...भारत ने आज दिखाया कि यहां सब कुछ संभव है पीएम मोदी के नेतृत्व में आज देश को 500 साल बाद नया प्रभात देखने का सौभाग्य मिला...मेरा विश्वास है कि भारत में आज से राम राज्य शुरू हो जाएगा और साथ ही भारत विश्व गुरु भी बन जाएगा।"